ग्राम समाज की लगभग 100 बीघा भूमि पर गेहूं की खड़ी फसल हुई नीलाम।
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 April, 2021 21:44
- 1232

ग्राम समाज की लगभग 100 बीघा भूमि पर गेहूं की खड़ी फसल हुई नीलाम।
शाहजहांपुर ब्यूरो उदयवीर सिंह
थाना तिलहर तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम धन्योरा मे ग्रामसमाज की करीब 100 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर गेहूं की फसल को बोया गया था,तहसीलदार कानूनगो तीन लेखपाल व ग्राम वासियों की मौजूदगी में फसल को नीलाम कर दिया गया, बोली लगाने वाले 3 लोग थे। दफेदार सिंह चौहान,महेश सिंह, शिवम सिंह, पहली बोली शिवम सिंह की तरफ से78000 की बोली गई, दूसरी बोली महेश सिंह ₹81000की बोली गई,तीसरी बोली दफेदार सिंह चौहान की तरफ से ₹85000की बोली गई, तीसरी बोली दफेदार सिंह चौहान के नाम फसल नीलाम हुई, गेहूं की फसल दफेदार सिंह चौहान की रही उन्हीं को फसल मिल जाएगी उसके बाद उस जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा।
Comments