घरेलू कलह से ऊबी महिला फांसी के फंदे से झूली
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 26 February, 2021 22:26
- 1037

पी पी एन न्यूज
घरेलू कलह से ऊबी महिला फांसी के फंदे से झूली
(कमलेन्द्र सिंह)
दतौली/फ़तेहपुर
ललौली थाना क्षेत्र के दतौली में पति-पत्नी के आपसी कलह के चलते सोनी देवी पत्नी रतीलाल पासवान उम्र 30 वर्ष ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर छत के हुक से फाँसी लगा ली। मृतका के 8 वर्षीय नौनिहाल पुत्र की मोह माया भी मृतका के इस कदम को नहीं रोक सके।
जानकारी के अनुसार सोनी देवी की शादी तकरीबन 10 वर्ष असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी कुछ दिन तक तो इनका वैवाहिक जीवन सुखमय कटा परंतु शादी के दो वर्ष बाद सन्तान हो जाने पर दोनों का विवाद आपस मे गहराने लगा। महिला के पिता की माने तो उसका पति आए दिन प्रताड़ित करता रहता था। जिससे आजिज होकर उसने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के मायके पक्ष वालो ने पति के ऊपर प्रताड़ित करने समेत आत्म हत्या के लिये प्रेरित करने का आरोप लगाया है। मामले के बावत ललौली थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है। मृतका के मायके पक्ष वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Comments