जल भरने गए गर्रा नदी में दो बालकों की डूबकर मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 14 September, 2021 06:00
- 5124

PPN NEWS
शाहजहांपुर
जल भरने गए गर्रा नदी में दो बालकों की डूबकर मौत
ब्यूरो उदयवीर सिंह,शाहजहांपुर
शाहजहांपुर l सोमवार को रौजा थाना क्षेत्र की गर्रा नदी में जल भरने गए दो बालकों की डूबकर मौत हो गई l
बताया जा रहा है की थाना क्षेत्र के ग्राम अटसलिया की 20 से 25 महिलाएं व बच्चे पूजा के लिए जल लेने रोजा थाना क्षेत्र की गर्रा नदी पर गए थे तभी दो बच्चे रोहित पुत्र वीरू उम्र 13 वर्ष, मनु पुत्री हीरालाल उम्र 16 वर्ष नदी में जल लेने के लिए घुसे तभी उनकी अचानक डूबने से उनकी मौत हो गई।
यह बात जब ग्रामीणों को पता चली तब वहां पर सनसनी फैल गई ।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और रोड जाम कर दिया तभी वहां पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई। एसपी ने खुद पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया लेकिन दोनों के शवों का अभी तक कोई पता नहीं चला है पुलिस छानबीन में जुटी है।
Comments