ममता ट्रस्ट ने पुलिस थानों और मंदिरों को किया सेनेटाइज
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 June, 2021 20:16
- 1222

PPN NEWS
लखनऊ।
ममता ट्रस्ट ने पुलिस थानों और मंदिरों को किया सेनेटाइज
महामहिम राज्यपाल के कर कमलों से ममता चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित सम्पूर्ण शहर कोविड मुक्त सेनेटाईजेशन महाअभियान ने अपना असर दिखाना प्रारम्भ कर दिया है।
रविवार को तीसरे दिन लखनऊ में सघन सेनेटाईजेशन के दौरान ममता ट्रस्ट ने पूरे लखनऊ के पुलिस थानों,चौकियों और मंदिरों को भी सेनेटाइज किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य लखनऊ को कोविड मुक्त लखनऊ एवं स्वस्थ लखनऊ बनाना है।
जब तक पूरा शहर सेनेटाइज नही हो जाएगा यह महाअभियान निरन्तर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मुहल्लों, बस्तियों के साथ सार्वजनिक बिल्डिंग्स को भी सेनेटाइज किया जा रहा है।
आज विकासनगर, मड़ियावा, गाजीपुर, इंदिरानगर, महानगर इत्यादि थानों तथा उनकी चौकियों के साथ सभी आस पास के मंदिरों को सेनेटाइज किया गया।इस कार्य मे उमाशंकर,सचिन मिश्रा, अतुल शुक्ला,राहुल तिवारी,अनिल पांडेय, विनोद दुबे,सुरेश मिश्रा सहित ममता की अलग-अलग टीमें सक्रिय रही।
Comments