नवयुवक लापता, परिजनों ने एक लड़के और लड़की पर लगाया आरोप
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 9 July, 2021 23:15
- 2786

नवयुवक लापता, परिजनों ने एक लड़के और लड़की पर लगाया आरोप
मोहनलालगंज,लखनऊ।
शशांक मिश्रा
मोहनलाल गंज। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गांव उमेदा खेड़ा का नवयुवक 8 जुलाई को अचानक गायब हो गया परिजनों ने एक लड़के और एक लड़की पर गायब करने का आरोप लगाया है।
महेश प्रसाद निवासी ग्राम उम्मेदा खेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ ने 9 जून को थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया उसका पुत्र अरविंद 8 जुलाई को लगभग 11:00 बजे दोपहर से घर से अचानक गायब है। काफी खोजबीन करने पर पता चला की उसके पुत्र को मोनू पुत्र अज्ञात निवासी लोनारी खेड़ा मजरे माती थाना बंथरा जिला लखनऊ अपने साथ मुस्कान नामक लड़की के पास ले गया था। तभी से उसका पुत्र लापता है और उसे आशंका है कि उसके पुत्र के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
नवयुवक के पिता महेश प्रसाद ने बताया की 8 जून की शाम को वह लड़की के मोबाइल नंबर पर बात हुई थी लड़की ने कहा था कि अरविंद जहां भी है सुरक्षित है आप लोग परेशान मत हो किंतु उसके बाद फोन मिलाने पर नंबर स्विच ऑफ जा रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया की प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है पूर्ण प्रयास करके नवयुवक को सकुशल वापस लाया जाएगा और दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
Comments