निगोहा उपकेन्द्र मे मनाया गया विश्र्व पर्यावरण दिवस
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 5 June, 2021 23:17
- 995

PPN NEW|
निगोहा उपकेन्द्र मे मनाया गया विश्र्व पर्यावरण दिवस
निगोहां विधुंत उपकेन्द्र मे वृक्ष लगाकर मनाया गया विश्र्व पर्यावरण दिवस विधुंत विभाग उपखंड अधिकारी संजय त्रिवेदी व अवर अभियंता आशुतोष श्री वास्तव ने विश्र्व पर्यावरण के मौके पर मोहनलाल गंज डिविजन आफिस मे लगभग दस वृक्ष लगाये निगोहा उपकेन्द्र मे भी लगभग दस वृक्ष लगाये गये वही उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता आशुतोष ने बताया कि पेड़ हमारे जीवन के लिए न सिर्फ प्राणवायु का काम करते हैं बल्कि जन्म से लेकर मृत्यु तक वह हमारे काम आते हैं। उनकी लकड़ी , पत्तियां फल ,फूल और सूखने के बाद जलाने के काम आने वाले पेड़ हमारे लिए किसी जीवनदाता से कम नहीं है।
उपरोक्त विचार आज पर्यावरण दिवस पर मानव वृक्षारोपण पेड़ लगा कर के पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। प्रतिवर्ष और पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगाकर सदेंश दिया की लोगों को प्राणवायु की अहमियत नहीं पता थी। इस बार कोरोना काल में ऑक्सीजन की जो कमी और जरूरत महसूस की गयी उसमे पेड़ों का महत्व सबको बता दिया है।
जहां पर हमारे देश में 33 परसेंट भूमि पर पेड़ों की आवश्यकता है प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह अधिक पेड़ों को लगाएं, उनकी सेवा करें और लड़कों की तरह पाल पोस कर बड़ा करें।
केवल पेड़ लगा देने से ही काम नहीं होगा बल्कि उनको सेवा करके उन पर ध्यान दे करके उनको बड़ा करना होगा। इस पर अकेले सरकार के द्वारा किया गया कार्य पर्याप्त नहीं होगा।
Comments