सपा व भाजपा ने की फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की घोषणा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 25 June, 2021 10:36
- 1784

पी पी एन न्यूज
सपा व भाजपा ने की फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की घोषणा
(कमलेन्द्र सिंह)
फतेहपुर।
आगामी जिला पँचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये सपा व भाजपा टिकट उम्मीदवारी को लेकर तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए सत्तारूढ़ दल भाजपा व प्रतिद्वंदी पार्टी सपा ने गुरुवार को अपनी अपनी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
जिसमें भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये अभय प्रताप उर्फ(पप्पू) सिंह को पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है।
जबकी सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार महिला प्रत्यासी संगीता राज पासी के नाम पर प्रदेश नेतृत्व ने मोहर लगाई है।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह की उम्मीदवारी को लेकर मीडिया से रूबरू होते हुए जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर फतेहपुर से अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
जिनके साथ पूर्ण बहुमत व 38 जिला पँचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उनकी विजय श्री निश्चित है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का ही कब्जा होगा। वहीं मीडिया कर्मियों के एक सवाल के जवाब में भाजपा समर्थित प्रत्यासी अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि विरोधी पार्टी सपा का प्रत्याशी दहाई का अंक भी क्रॉस नहीं कर पाएगा।
वहीं समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देशों में कोराई वार्ड से जिला पंचायत सदस्य संगीताराज पासी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का पार्टी समर्थित दावेदार बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष 27 जिला पंचायत सदस्यों ने पहुँचकर सपा के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि चार सदस्यों को जिला मुख्यालय से और पार्टी कार्यालय पहुँचना था। लेकिन वह नहीं पहुंच पाए। जिलाध्यक्ष सपा विपिन यादव के आंकड़ो की मानें तो उनके साथ लगभग 35 जिला पंचायत सदस्य हैं। और इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उनकी पार्टी की प्रत्याशी संगीता राज पासी की तजपोसी होना तँय है।
दोनो ही पार्टियों के अध्यक्ष अपने अपने उम्मीदवारों को पूर्ण बहुमत से विजयी बता रहे हैं। जबकी जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट पर किसकी तजपोसी होगी ये तो समय के गर्त में छिपा रहस्य है।
Comments