पंचायत चुनाव में भी आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव*
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 29 January, 2021 20:21
- 966

पंचायत चुनाव में भी आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव*
*स्याही फेंकने के बाद ही रचा गया इतिहास - मोहम्मद हैदर अली*
बछरावा ! रायबरेली - आगामी होने वाले पंचायती चुनाव व 2022 में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। और वही दिल्ली सरकार से आम आदमी पार्टी के नेता लगातार उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में विधानसभा तक पहुंचकर रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। वही आज बछरावां विधानसभा में आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर दिल्ली से आए आप के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हैदर अली ने कार्यकर्ताओं से पंचायती चुनाव के बारे में विस्तृत जानकारी ली। और समस्त जिला पंचायत वार्ड में प्रभारी नियुक्त करने को भी कहा। आप विधायक से संवाददाता ने रायबरेली में पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के ऊपर फेंके गई स्याही के बारे में पूछा गया तो प्रदेश उपाध्यक्ष मो हैदर अली ने बताया कि जिसके ऊपर स्याही फेंकी गई है उसने ही इतिहास रचा है। विरोधियों द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर भी स्याही फेंकी गई थी।और दिल्ली में सरकार बनी। जीत सदा सत्य की ही होती है। 2022 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनायेंगे। इस कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष विकलांग प्रकोष्ठ अमित कुमार पांडे,विधानसभा अध्यक्ष हरिकिशन सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments