पशुपति सभापति व प्रेमचंद्र बने गणेश इंटर कालेज के निर्विरोध सदस्य
- Posted By: Abhishek Bajpai
- खबरें हटके
- Updated: 22 February, 2021 03:55
- 4634

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
पशुपति सभापति व प्रेमचंद्र बने गणेश इंटर कालेज के निर्विरोध सदस्य
रायबरेली-श्रीगणेश विद्यालय समिति ऐहार की प्रबंध समिति का निर्वाचन सम्पन्न हुआ जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गये। डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स लखनऊ मंडल, लखनऊ द्वारा पंजीकृत 109 सदस्यों के सापेक्ष निर्वाचन में 78 सदस्य मौजूद रहे।चुनाव के दौरान पशुपति शंकर को सभापति,संतोष शुक्ल व प्रभा वाजपेयी को उपसभापति,शैलेश त्रिवेदी को प्रबंधक, सीता मिश्र को प्रधानमंत्री, कार्तिकेय शंकर वाजपेयी व रविशंकर त्रिवेदी को संयुक्त मंत्री,आराधना त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष,प्रेमचंद्र त्रिपाठी समेत सुमन मोहन त्रिपाठी, रामदेव, दिनेश दीक्षित, मनवेंद्र नाथ पांडेय, रमेश मिश्र,गंगा प्रसाद यादव, गजराज सिंह, अभिषेक त्रिवेदी,संजीव द्विवेदी,अंजनी द्विवेदी को सदस्य के निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
Comments