गरिमा सिंह बनी राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की जिला अध्यक्ष
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 29 July, 2021 04:56
- 1562

Prakash Prabhaw News
रायबरेली।
गरिमा सिंह बनी राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की जिला अध्यक्ष
क्षेत्र के कुम्हड़ौरा ग्राम पंचायत से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गरिमा सिंह को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उनके मनोनयन पर विकास क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।
युवा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह के पत्नी गरिमा सिंह कुम्हड़ौरा ग्राम सभा की ग्राम प्रधान हैं।
जिनको राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

Comments