प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्राप मोर क्राप) के लाभ हेतु कृषक पोर्टल पर करे पंजीकरण
- Posted By: Abhishek Bajpai
- खबरें हटके
- Updated: 26 February, 2021 04:47
- 4471

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्राप मोर क्राप) के लाभ हेतु कृषक पोर्टल पर करे पंजीकरण
रायबरेली-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्राप मोर क्राप) अन्तर्गत किसानों की सिंचाई हेतु ड्रिप एवं स्प्रिंकलर की स्थापना जिला उद्यान/कृषि विभाग द्वारा कराई जाती है। निदेशक कृषि/उद्यान द्वारा निर्देश दिये गये है कि किसान विगत वर्ष 31 दिसम्बर 2019 तक पंजीकृत कृषकों को विज्ञापन प्रकाशन तिथि से 10 दिन का अवसर प्रदान करते हुए आवश्यक अभिलेखों के साथ जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी ने देते हुए बताया है कि किसानों से अपेक्षा है कि पंजीकरण के उपरान्त यदि उक्त योजना का लाभ कृषकों द्वारा न प्राप्त हुआ हो तो आवश्यक अभिलेखों सहित नये सिरे से पोर्टल पर पंजीकरण कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
Comments