समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का नगराम के समेसी में हुआ भव्य स्वागत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 6 September, 2021 22:54
- 564

समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का नगराम के समेसी में हुआ भव्य स्वागत
मोहनलालगंज क्षेत्र में कई जगह क्षेत्रीय विधायक केनेतृत्व में सपाइयों ने किया स्वागत किया।
जूही सिंह का मोहनलालगंज के खुर्दही बाजार, गोसाईंगंज कस्बा, उदवतखेड़ा खुझौली, मोहनलालगंज कस्बा, बिन्दौवा कार्यालय, तथा समेसी में स्वागत किया गया। जूही सिंह का सपा पुरोधा स्वर्गीय रास्वरूप सिंह यादव की पुत्र वधू सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष अंजू यादव के निवास स्थान समेसी गांव में जन संवाद के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 2022 में साइकिल वाला बटन दबाकर इस बार प्र्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की इस दौरान जूही सिंह ने विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर को पुनः विधायक और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिलाध्यक्ष महिला सभा प्रेमलता यादव, उपाध्यक्ष , महिला सभा कि जिला उपाध्यक्ष अंजू यादव,जिला सचिव रमेश रही, कुलदीप सिंह,जिला पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी, श्नवण यादव एडवोकेट, कुलदीप यादव, अमरपाल सिंह , ब्रजेश यादव,प्रधान राजाराम यादव, पूर्व प्रधान ब्रजपाल सिंह,अमर पाल सिंह ,दल्लू सिंह,राम सिंह यादव, बरजोर सिंह, प्रधान धनुवासांड पदम यादव,मायाराम वर्मा, एडवोकेट प्रवीण कुमार यादव सहित सैकड़ों महिलाएं व सपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे ।
संवाददाता सुनील मणि
Comments