तिलहर कोतवाल व पुलिस कर्मियों ने किया पैदल मार्च
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 9 April, 2021 20:30
- 2465

PPN NEWS
तिलहर कोतवाल व पुलिस कर्मियों ने किया पैदल मार्च
शाहजहांपुर, ब्यूरो उदयवीर सिंह
पंचायत चुनाव के मद्देनजर कोतवाल हरपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने नगर में की पैदल गस्त।
शुक्रवार को एक बार फिर नगर की सड़कों पर भारी पुलिस बल कोतवाल हरपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में पैदल गस्त करता नजर आया।सनद रहे कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन काफी सतर्कता बरतते हुए माहौल पर लगाम कसे हुए हैं।
शुक्रवार को कोतवाल हरपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में कोतवाली से पैदल गस्त का आरंभ किया गया।कोतवाली से चला पुलिस कर्मियों का यह काफिला नगर के तहसील रोड,बिरियागंज,मुख्य बाजार,सर्राफा मार्केट,नई बस्ती,खड्डी वाली पुलिया,सितारगंज सहित नगर के तमाम मुख्य मार्गो से गुजरा।
Comments