नगर निगम कर्मचारी संघ ने किया धरना प्रदर्शन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 17 February, 2021 14:11
- 2087

PPN NEWS
लखनऊ
मृतक आश्रित की नौकरी समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आज नगर निगम परिसर में नगर निगम कर्मचारी संघ ने एक विशाल धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सैडकों की तादाद भवन कर्मचारी मौजूद रहे और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी हुई। साथ ही नगर निगम पर तानाशाही का आरोप भी लगाया गया।
कैसर रज़ा (प्रांतीय प्रवक्ता, यूपी स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ) ने कहा कि 9 सूत्रीय मांगों में से हमारी प्रमुख मांगे मृतक आश्रित की नौकरी है। उनका कहना है कि इस तरह के फैसले उन लोगों के साथ विश्वासघात है जिन लोगों ने लंबे समय तक निगम में सेवा दी और असमय उनकी मृत्यु हो गई। यह निर्णय पूरी तरह से गलत है। नगर निगम कर्मचारी संघ इसका विरोध करेगा।
सरकार की तरफ से भी ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है इसलिए इस आदेश को नहीं माना जा सकता है ।
Comments