राजधानी के ग्रामीण इलाको मे वैक्सीन लगवाने का चला मेगा अभियान
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 June, 2021 16:22
- 2356

PPN NEWS
रिपोर्ट,मो आरिफ़ मंसूरी
राजधानी के ग्रामीण इलाको मे वैक्सीन लगवाने का चला मेगा अभियान
लखनऊ कोरोना वायरस से बचाव के लिए ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन लगाने का मेगा अभियान चलाया गया शहरी क्षेत्र के तीन मेगा शिविरों इकाना स्टेडियम, छोटा इमामबाड़ा और केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अभियान की सफलता को देखकर इसी तर्ज पर ग्रामीण इलाकों में भी अभियान चलाया गया.
वही मोहनलाल गंज ब्लाक क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों मे वैक्सिनेशन का मेंगा अभियान चलाया गया, तो कुछ जगह जागरूकत की कमी से लोग वैक्सीन लगवाने से बचते नज़र आए.
वही इसी क्रम मे ग्राम पंचायत भगवानपुर व अमिलिहा खेडा़ स्थित प्राथमिक स्कूल मे वैक्सिनेशन कैंप का आयोजऩ किया गया जहां ग्रामीणों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई.
इस मौके पर वैक्सिनेशन टीम के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज त्यागी,ग्राम प्रधान कुसुम लता सोनी,साहित कई लोग मौजूद रहे.
Comments