धूम धाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव,छात्र-छात्राओ ने मचाया धमाल

धूम धाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव,छात्र-छात्राओ ने मचाया धमाल

प्रतापगढ 

30.01.2021

रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 

धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव, छात्र- छात्राओं ने मचाया धमाल 


प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज क्षेत्र के काक्षा दूल्हेपुर स्थित देव नारायण शुक्ल इण्टरमीडिएट कालेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव पर छात्र छात्राओ के लिए प्रयोगशाला का भी लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद संगमलाल गुप्ता व क्षेत्रीय विधायक डा. आरके वर्मा तथा पूर्व विधायक सुरेश भारती द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए सांसद संगम लाल गुप्ता ने शिक्षा व संस्कार की मजबूती पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि विश्वनाथगंज विधायक डा. आरके वर्मा ने विकास को संतृप्त बनाने मे साक्षर पीढ़ी के निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेश भारती ने किया। वहीं कार्यक्रम को पूर्व प्राचार्य डा. शिवमूर्ति त्रिपाठी, भाजपा नेता स्वामी नाथ शुक्ल, विद्युत मिश्र, रामचंद्र त्रिपाठी, अनंत प्रसाद त्रिपाठी व डा. केसी पाण्डेय तथा पूर्व भाजपा अध्यक्ष ओपी त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए शिक्षा की उपादेयता पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य अनिल द्विवेदी ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। सह संयोजक अरविंद यादव व प्रेम नारायण पाण्डेय ने संयुक्त रूप से अतिथियो का स्वागत किया। संरक्षक जगदीश नारायण शुक्ल ने आभार जताया। इस मौके पर माशिसं के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, प्रभात कुमार, दयाशंकर शुक्ल, जय भगवान शुक्ल, दान बहादुर यादव, राकेशचंद्र ओझा, अनिरूद्ध यादव, रामअवध त्रिपाठी, विनोद शुक्ल, शीतला प्रसाद सरोज, पंकज मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *